Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: पत्नी लता ने दिया अभिनेता का हेल्थ अपडेट, कहा पहले से बेहतर हैं रजनीकांत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता को सोमवार देर रात चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बता दें कि चेन्नई पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि अभिनेता को गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। इस खबर के सामने आने के बाद रजनीकांत के फैंस चिंतित हैं और उनका हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं। रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत ने अभिनेता की सेहत का हाल बताया है।

रजनीकांत की पत्नी लता ने कहा

रजनीकांत की पत्नी ने बताया है कि अभिनेता अब पहले से बेहतर हैं। वे खतरे से बाहर हैं। एक न्यूज एजेंसी बात करते हुए लता रजनीकांत ने कहा, ‘सब ठीक है’। इससे अधिक सुपरस्टार की पत्नी ने कुछ नहीं कहा। हालांकि, ‘सब ठीक है’, बयान आने के बाद चिंतित फैंस ने राहत की सांस ली है और वे सुपरस्टार के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं।

छुट्टी कब मिलेगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती करवाया गया। आज मंगलवार को उन्होंने सफलतापूर्वक एक मेडिकल प्रोसीजर करवाया है, जिसमें उनके पेट के निचले हिस्से के पास एक स्टेंट लगाया गया। यह प्रक्रिया एक्सपर्ट की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने पूरी की। फिलहाल उनकी तबियत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कहा जा रहा है कि अभिनेता को अगले दो-तीन दिन अस्पताल में रखा जाएगा।

अपनी दो फिल्मों में व्यस्त हैं रजनीकांत

76 साल के अभिनेता इन दिनों अपनी दो फिल्मों में व्यस्त हैं। एक निर्देशक ज्ञानवेल राजा की वेट्टैयान, जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा लोकेश कनगराज की कुली। वे कुछ दिन पहले ही चेन्नई लौटे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img