Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

वन्य जीव संरक्षण के बारे में दी जानकारी

  • एमडी कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: एमडी कॉलेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर बिजनौर में राष्टीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का तीसरे दिन को पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण के रूप में कादरपुर जसवंत (तिवड़ी), घेर रामबाग, गोकलपुर की चुंगी में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारभ मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यावरणविद जोयल लॉयल ने किया जो एक अंतरराष्टीय ख्याति प्राप्त पेड़ पौधा, पशु पक्षी प्रेमी के साथ-साथ अंग्रेजी के विद्यावान भी हैं।

छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि प्रस्तुत किए। उन्नति, कुनिधि, प्राची, खुशबू आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बाहर से आए अतिथियों के स्वागत में माल्यार्पण और स्वागत गीत सुगंध, दीक्षा, कुरेनू आदि द्वारा किया गया।

17 3

निकुल, कमल, अनुज ने पर्यावरण वन्य जीव संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि लॉयल साहब जो 80 वर्ष की आयु की है लेकिन उनका जज्बा युवाओं को प्रेरित करता है।

उन्होंने पेड़ों की अंधाधुंध कटान पर चिंता व्यक्त की और बताया कि पेड़ पौधों के कटान से पूरा वातावरण प्रभावित होता है। जिसमें पशु पक्षियों पर भी बहुत बड़ा फर्क पड़ा है, अनेक पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं। जल प्रदूषण भी एक गंभीर समस्या बन गया है।

जिससे अनेकों लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। यदि पेड़ कटान, जल प्रदूषण, वन्य जीव संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो मनुष्य ही नही, जीव- जंतु पर मंडराये गहरे संकट को निपटना मुश्किल हो जाएगा। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. विदित कुमार ने शुद्ध जल, शुद्ध वायु जल को स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम अधिकारी शफक रिजवी ने छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी। कार्यक्रम में अमित चिकारा, प्राची त्यागी, सुरभि अग्रवाल, जितेंद्र बिश्नोई, प्रीति सेतिया आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img