नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट कल यानि 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस आलीशान शादी में देश-दुनिया की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। खेल, बिजनेस, मनोरंजन और राजनीति की दुनिया के लोकप्रिय चेहरे शादी का हिस्सा बने।
बताया जा रहा है कि अनंत और राधिका की शादी के कार्यक्रम दो दिन और चलेंगे। जिसमें आज यानि शनिवार को इस नई-नवेली जोड़ी के ‘शुभ आशीर्वाद’ की रस्म है। इस समारोह में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल हो सकते हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के शादी समारोह में देश-विदेश की हस्तियों ने रौनक बिखेरी। हालांकि, इस शादी में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल नहीं हो पाए।
शादी का जश्न दो दिन और जारी रहेगा। आज 13 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ है तो कल 14 जुलाई को ‘मंगल उत्सव’ है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी 13 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ रस्म में नए जोड़े को आशीर्वाद देने जा सकते हैं।

