जनवाणी संवाददाता |
शामली: शामली सदर सीट से विधायक प्रसन्न चौधरी ने झिंझाना रोड पर लगे मिट्टी के बर्तनों के मेले में पहुंचकर कुम्हार समाज के लोगों से उनकी समस्याएं जानी। साथ ही उनकी समस्याओं को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI
गुरुवार की सुबह को विधायक प्रसन्न चौधरी शामली में झिंझाना रोड स्थित मिट्टी के बर्तन के मेले में पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना। कुम्हारों का कहना था कि आज मिट्टी के बर्तन तैयार करने में उन्हें काफी मेहनत के साथ-साथ खर्चा भी करना पड़ता है|
जबकि उनकी आमदनी नहीं है। उनके पास मिट्टी खुदाई के लिए कोई निर्धारित जगह भी नहीं है। साथ ही साथ उन्हें सड़कों पर मिट्टी के बर्तन रखकर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
विधायक प्रसन्न चौधरी ने आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे तथा कुम्हार वर्ग के रोजी-रोटी से जुड़े इस व्यवसाय को जिंदा रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

