Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

विलियमसन ने जड़ा नाबाद शतक 

  • न्यूजीलैंड ने पहली पारी में तीन विकेट खोकर बनाए 286 रन, मात्र 11 रन पीछे 
क्राइस्टचर्च, एपी: कप्तान केन विलियमसन के लगातार तीसरे शतक और हेनरी निकोल्स के साथ उनकी 215 रन की अटूट साझेदारी से न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल करने के करीब पहुंच गया।
 विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 251 रन बनाने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 129 रन बनाए थे। वह दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 112 रन पर खेल रहे थे जिससे न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी का स्कोर तीन विकेट पर 286 रन तक पहुंचाया। वह पाकिस्तान के पहली पारी के 297 रन से अब केवल 11 रन दूर है। निकोल्स ने भी अपनी शानदार फार्म जारी रखी है और वह 89 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 174 और पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 56 रन बनाए थे। विलियमसन का यह टेस्ट मैचों में 24वां शतक हैं और उन्होंने फिर से दबाव की परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 71 रन था जिसके बाद विलियमसन और निकोल्स ने जिम्मेदारी संभाली। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की सधी गेंदबाजी के सामने सतर्क शुरुआत की और पहले सत्र में दो विकेट पर 66 रन बनाए। उसने दूसरे सत्र में 79 रन जोडें और इस बीच रोस टेलर का विकेट गंवाया। न्यूजीलैंड ने लंच से से पहले टॉम ब्लंडेल (16) और टॉम लैथम (33) के विकेट गंवाये। फहीम अशरफ ने ब्लंडेल को पगबाधा आउट किया जबकि शाहीन शाह अफरीदी ने लैथम को दूसरी स्लिप में कैच कराया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े थे। टेलर (12) दूसरे सत्र में आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...
spot_imgspot_img