- गणेश वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, निदेशक भूपेंद्र सिंह बाजवा व जितेंद्र सिंह बाजवा ने स्टालों में खेले गेम, अक्षित को मिला दो दिन गोवा का ट्रिप
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: रोहटा रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल में विंटर कार्निवल धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह बाजवा, जितेंद्र सिंह बाजवा, गुरशरण कौर बाजवा, हरशरण कौर बाजवा, तनवीर सिंह बाजवा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके साथ प्रधानाचार्य डा. विनम्र शर्मा ने डायरेक्टर का फूलों का गुलदस्ता लेकर स्वागत किया।
इसके साथ प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों ने गणेश वंदना पर शानदार नृत्य के साथ किया। इसके पश्चात नन्हें-मुन्ने बच्चों ने नृत्य की सुंदर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। नवरस, शृंगार, करुण, रौद्र, वीर, भयानक और वात्सल्य रस की मनमोहक प्रस्तुति देखकर सभी भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अक्षित सेहरावत को परिजनों के साथ दो दिन गोवा का ट्रिप मिला। द्वितीय स्थान पर युवराज चौधरी को हरिद्वार गॉडविन होटल में एक दिन का टूर मिला और तृतीय स्थान सानिध्य बालियान को गॉडविन होटल में लंच या डिनर करने का शुभ अवसर दिया गया।
इसमें स्कूल की तरफ से बच्चों व अध्यापिकाओं द्वारा अलग-अलग खेलों की स्टॉल जैसे रिंग गेम, बलून प्लास्टिक ग्लास पिरामिड, गेम आॅफ चांस, सुपर कॉइन आदि का बच्चों तथा अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया। मेले के समापन से पूर्व प्रधानाचार्य डा. विनम्र शर्मा द्वारा लकी ड्रॉ निकालकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम शाम चार बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों का पूर्ण योगदान रहा।
एनसीसी के छात्रों ने संभाली व्यवस्था
स्कूल में हुए कार्यक्रम की व्यवस्था स्कूल के एनसीसी छात्रों ने संभाली। उन्होंने वहां पर अनुशासन बनाए रखने में मदद की। इस दौरान एनसीसी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
डोसा और टिक्की का लगाया स्टाल
स्कूूल परिसर में डोसा व टिक्की व फ्राई राइस का स्टाल लगा। सबसे ज्यादा छात्र व अभिभावक डोसा, टिक्की व फ्राइ राइस के स्टाल पर दिखे। वहां पर डोसा लेने वालों की लंबी लंबी लाइन लग गई। बच्चों ने इस दौरान खूब आनंद लिया। कार्निवल में गाजर के हलवे व रसगुल्ले का स्टाल भी लगाया गया। जिसमें बच्चों ने कूपन देकर गाजर के हलवे व रसगुल्ले खाया। इसके साथ अभिभावकों ने भी स्टाल में गाजर का हलवा लिया।
डायरेक्टर ने स्टालों को सराहा
विंटर कार्निवल के दौरान स्कूली छात्रों ने 15 से ज्यादा गेम, फूड, चाइनीज फूड समेत अन्य स्टाल लगाए। जिसमें बच्चों ने कूपन द्वारा खरीदारी करके खाने का सामान खरीदा, इसके साथ गेम भी खेला। इसके दौरान डायरेक्टर ने भी स्टाल में जाकर बच्चों के साथ गेम खेले। उनके स्टाल में कूपन देकर खाने का सामान खरीद। बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल की सराहना की।
अभिभावकों ने भी स्टालों पर की जमकर खरीदारी
इस दौरान विंटर कार्निवल में अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे ही और कार्यक्रम विद्यालय द्वारा आयोजित किये जाने की आशा की। इसके साथ स्कूल परिसर में लगे स्टाल में जमकर गेम खेले। स्टाल में खाने पीने का सामान भी खरीदा।
छोटे स्कूली बच्चों ने जमकर किया नृत्य
स्कूल के छोटे बच्चों ने जमकर नृत्य किया। बच्चों के नृत्य को देखकर सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इसके साथ छोटे छोटे बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
स्कूल में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट
स्कूल परिसर में कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। जिसमें छात्रों व उनके अभिभावकों ने सेल्फी प्वाइंट पर जमकर फोटो खींचे। स्कूल कार्निवल को यादगार बनाया। वहीं, स्कूल परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस व अन्य प्रकार के झूले भी लगाए गए। जिसमें बच्चों ने खूब आनंद किया।

