जनवाणी संवाददाता |
शामली: भाजपा ने जनपद के 181 शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपाइयों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़कर सरकार की योजनाओं का बखान किया।
सोमवार को भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के बजट की उपलब्धियों और महत्वपूर्ण बिंदुओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। शामली शहर में गंगा मंदिर में आयोजित शक्ति केंद्र संगोष्ठी का शुभारंभ सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संगीता जिंदल, सलेक संगल व शशि अरोरा ने किया।
पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का प्रथम भाग पढ़कर विस्तार से अभिभाषण के संबंध में जानकारी दी। अभिभाषण का द्वितीय भाग डा. नितिन वत्स कार्यक्रम प्रभारी व तृतीय भाग सलेक संगल ने पढ़कर विस्तार से समझाया।
सांसद प्रदीप चौधरी ने अंतिम भाग पढ़कर सुनाया और केंद्र सरकार की योजनाओं तथा लोकसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजेंद्र गर्ग और संचालन डा. अनुराग शर्मा ने किया। यहां अमित, रवि संगल, दीपक मित्तल, रोबिन गर्ग, अंकित मित्तल, प्रणव गुप्ता, प्रदुमन, विकास गुप्ता, रविंद्र मित्तल, पूनम कौशिक, मालिनी गर्ग डा. कुमुद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
वहीं जिलेभर की संगोष्ठीयों में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिलााध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप ने संबोधित किया।

