Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

भेड़िये का बच्चा

Amritvani 15


पति पत्नी एक कार से जंगल से गुजर रहे थे। अचानक पत्नी ने घायल जानवर के बच्चे को सड़क पर तड़पते देखा और ड्राइवर को बोली कार रोको! दोनों लोग कार से नीचे उतरे। पत्नी बोली ये तो कुत्ते के बच्चा है और उसको पानी पिलाने लगी, बच्चे में जान आ गई। पत्नी बोली इसको साथ ले चलते है । पति बोला इस जंगल में कुत्ता कहां से आया? ये भेड़िये का बच्चा है। पत्नी जिद्द कर बैठी ये कुत्ते का बच्चा है और उसे अपने साथ घर ले आई।

इन दोनों के घर में पहले से दो कुत्ते थे। साथ ही उन पति-पत्नी स्वयं के भी दो बच्चे थे। कुछ दिनों के बाद एक कुत्ता घर से गायब हो गया। तलाश की गई तो उसकी हड्डियां घर के पीछे मिलीं। पति बोला, देखो भेड़िये ने हमारे वफादार कुत्ते को मार डाला। पत्नी बोली, ये दोनों कुत्ते पहले दिन से इससे चिढ़ते थे इसीलिए इसने प्रतिक्रिया में ऐसा किया होगा।

कुछ दिनों के बाद दूसरा कुत्ता भी गायब हो गया और फिर कुछ दिनों के बाद उनका अपना बच्चा भी गायब हो गया!! घर में झगड़ा शुरू हो गया। पड़ोसी भी बोलने लगे। मोहल्ले से भेड़िये को भगाओ। लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं थी। दोनों के बीच तलाक हो गया। पत्नी भेड़िये और अपने बचे हुए दूसरे बच्चे को लेकर अपनी मायके आ गई। कुछ दिनों के बाद भेड़िया दूसरे बच्चे को खाकर भाग गया।

पत्नी भेड़िये को खोजने निकल पड़ी। लोगों ने कहा, अब खोज कर क्या करोगी? पत्नी बोली, उस भेड़िये से माफी मांगूंगी कि मेरे पति और मेरे दोनों कुत्तों ने अगर उस मासूम भेड़िये से नफरत ना की होती तो बेचारे को मानव मांस खाने को मजबूर नहीं होना पड़ता!


janwani address 2

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img