Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

महिला ने लगाया फिरौती मांगने का आरोप, एसएसपी ने ​कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज करीब एक दर्जन लोग एसएसपी दफ्तर पहुंचे और जेल में बंद आरोपी बदमाश व उसके साथियों पर फिरौती मांगने का आरोप लगाया। साथ ही फिरौती की रकम नहीं देने पर जान से मारने व घर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

लुहारपुरा निवासी अफसाना पुत्री नसीरुद्दीन ने बताया कि उसके पिता नसीरुद्दीन ने करीब 50 वर्ष पूर्व बनी सराय निवासी जमीलुद्दीन से एक मकान खरीदा था। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता ने मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी।

पीड़िता ने बताया कि जमीलउद्दीन का बेटा नदीम उर्फ कालिया मेरठ जेल में बंद है और शारिक गैंग का सक्रिय मेम्बर भी है। उस पर लिसाड़ी गेट सहित कई अन्य थानों में दर्जनों मुकदमे भी दर्ज हैं। पीड़िता का आरोप है कि तीन लोगों की हत्या के मामले में वर्षों से जेल में बंद था। आरोपी को 20 वर्ष की सजा भी कोर्ट से मिली हुई है।

पीड़िता अफसाना ने बताया कि आरोपी नदीम कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटा है। जिसके बाद उसने लुहारपुरा स्थित कितने मकानों को अपना बताकर लोगों से फिरौती मांगनी शुरू कर दी। पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी कुछ लोगों से फिरौती की रकम ले भी चुका है।

पीड़िता अफसाना का आरोप है कि आरोपी नदीम उर्फ कालिया अपने साथियों के साथ हाथों में हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और 20 लख रुपए की फिरौती मांगने लगे। जब उन्होंने इनकार किया तो आरोपी परिवार के लोगों से मकान खाली करने की धमकी देने लगे।

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत लिसाड़ी गेट थाना पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। फिलहाल एसएसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img