- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा
जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात/ बरुकी: गृह क्लेश से तंग आकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया और अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत। संदिग्ध परिस्थिति में हुई की मौत के बाद महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के भाई ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भी बिजनौर भेजा। ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव सुनपता निवासी आदेश की शादी 12 वर्ष पूर्व थाना शहर के गांव इस्लामपुर दास निवासी कविता के साथ हुई थी। ग्रामीणों की माने तो आदेश शराब पीने का आदी है, जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। गत रात में आदेश व कविता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
इसके बाद कविता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कविता को बिजनौर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कविता अपने पीछे दो बच्चों को रोता बिलखते छोड़ गई।
कविता के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। मृतका के परिजनो ने इस दौरान खूब हंगामा किया। उधर कोतवाली देहात थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

