Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

महिला ने गंग नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया

  • उपचार के बाद महिला को परिजनों को सौंपा

जनवाणी ब्यूरो |

रोहटा: रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास गंग नहर पुल पर पारिवारिक कलह से तंग आकर गुरुवार को एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। हालांकि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पीआरबी के पुलिसकर्मी ने महिला को अपनी जान जोखिम में डालकर बचा लिया। इसे उपचार के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया।

जानकारी के मुताबिक शिमला पत्नी राजपाल गांव चिंदौडी थाना रोहटा ग्रह कलेश के चलते गुरुवार की सुबह पूठखास गंग नहर पुल पर पहुंची और देखते ही देखते महिला ने गंग नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। महिला को कूदते हुए देख मौके पर मौजूद पीआरबी 581 पर तैनात पुलिसकर्मी भूपेंद्र सिंह व संजय शर्मा ने तुरंत अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सकुशल बाहर निकालने में सफलता पा ली।

22 17

इसके बाद पुलिस की मदद से महिला को सीएचसी रोहटा पर भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस बाबत पुलिस की ओर से महिला के परिवार वालों को मौके पर बुलाकर विवाद का निपटारा करते हुए उनके सुपुर्द कर दिया गया।

गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों द्वारा 2 दिन पहले भी गायब हुए एक महिला को 24 घंटे के लिए खोज निकाला गया था। गुरुवार की घटना को लेकर भी पुलिस अफसरों ने पुलिसकर्मियों को शाबाशी दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img