Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की हालत बिगड़ी, मेरठ में मौत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर के देव हॉस्पिटल में ऑपरेशन में लापरवाही के चलते एक महिला की हालत बिगड़ गई। आनन- फानन में महिला को मेरठ रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया, वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव हिरणवाड़ा निवासी प्रियंका पत्नी निकेश को गत 22 जुलाई में प्रसव पीड़ा के चलते शामली के मुजफ्फरनगर रोड स्थित देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसी रात ऑपरेशन से महिला ने लड़के को जन्म दिया। अगले दिन रात में इंफेक्शन के चलते महिला की हालत बिगड़ गई।

आनन-फानन में देव हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने महिला को मेरठ के संस्कार हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर मेरठ चले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह महिला की मौत हो गई। दोपहर बाद करीब 3 बजे परिजन महिला के शव को लेकर गांव में पहुंचे, जहां लड़की के मायके वालों ने उपचार में लापरवाही की बात करते हुए हंगामा किया।

जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मंगलवार की सुबह गांव हिरणवाड़ा से लड़की के ससुराल पक्ष के दर्जनों लोग देव हॉस्पिटल में पहुंचे और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया।

दूसरी ओर, देव हॉस्पिटल के संचालक का कहना है कि कोई लापरवाही नहीं हुई है, सिर्फ कुछ पेपर नहीं देने के कारण परिजन हंगामा कर रहे हैं। मेरठ से पेपर मंगाए गए है, जो परिजनों को दे दिए जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img