Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

युवती की बरामदगी को हिंजामं का धरना-प्रदर्शन

  • सीओ के आश्वासन पर धरना किया खत्म

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर से गायब लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी के शीघ्र लड़की बरामद करने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त कर दिया गया।

शनिवार को करीब 11 बजे हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता और लड़की के परिजन लड़की को बरामद करने की मांग को लेकर थाने पर पहुंचें।

उन्होंने थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया और उसके बाद धरना पर बैठ गए।प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उन्होंने यदि लड़की को बुधवार तक बरामद नही किया तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

धरने पर पहुंचें पुलिस क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमित सक्सेना ने पीड़ित परिजन एवं हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों को बताया कि पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने इस मुकदमे में तालिब और अनवर को जेल भेज दिया है। लड़की जल्द से जल्द बरामद कर ली जायेगी।

बता दें, गत 2 सितम्बर को गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ अपनी लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर पिलाने के बाद बहला-फुसलाकर कर ले जाने के आरोप लगाते हुए मुबारिक उर्फ भूरा पुत्र नानू ग्राम अंबेहटा याकूबपुर व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को जेल भेज दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img