Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

जागरूकता अभियान में महिलाओं ने लिया जल बचाने का संकल्प

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: क्षेत्र के गांव गादला में स्थित पंचायत घर में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लेकर पानी बचाने का संकल्प लिया। क्षेत्र के गांव गादला में आयोजित कार्यक्रम में महिला बैठक तथा संकल्प “अटल” हर घर जल सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जल जीवन मिशन के उद्देश्य तथा संकल्प अटल हर घर जल सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के कार्यों पर चर्चा की गई तथा गांव में पानी की टंकी लगने तथा निगरानी करने हेतु समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही कोऑर्डिनेटर शमशाद द्वारा बच्चों तथा महिला-पुरुषों को सुरक्षित पेयजल, भूजल-पुनर्भरण ,जल-संरक्षण, जल गुणवत्ता परीक्षण, जल की उपयोगिता का महत्व, शुद्ध जल पीने के फायदे दूषित जल से होने वाली बीमारियों, ग्रे वाटर मैनेजमेंट, बारिश के पानी को इकट्ठा करने, तालाब की साफ-सफाई, स्वच्छता हैंड वॉश नालियों की साफ सफाई ,पर्यावरण संतुलन, कूड़ा कूड़ेदान में डालने आदि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। महिलाओं की भूमिका एवं भागीदारी पर चर्चा करते हुए पानी बचाने में महिलाओं के विशेष योगदान को साझा किया गया भविष्य में पानी का संकट ना हो इसके लिए पानी की बर्बादी पर रोक लगाने हेतु जागरूक किया गया।

इस दौरान पंचायत सहायक रेनू , सीमा, मीनू, प्रीति, नीतू, सुशीला, मन्जू, आनन्द, नीरज, रीना, रेखा, सुनीता, कौशल, सपना आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img