Home Entertainment News Bollywood News विमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी पर इन अभिनेत्रियों ने किया धमाकेदार डांस,...

विमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी पर इन अभिनेत्रियों ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

0
528

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 की ओपनिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आयी हैं। कियारा-कृति की तस्वीरों और वीडियो ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस इवेंट में दोनों ने एक धांसू डांस परफॉर्मेंस दिया है जो काफी वायरल हो रहा हैं। अभिनेत्रियों

बता दें कि कियारा आडवाणी और कृति सेनॉन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। ओपनिंग सेरेमनी में कियारा के साथ-साथ कृति सेनॉन भी डांस करती हुई नजर आईं। यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कृति सेनॉन और कियारा की इस वीडियो को उनके फैंस खूब शेयर कर रहे है।