Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

भाजपा शासन में महिलाओं के हित सुरक्षित

  • बजट में महिलाओं हितों के लिए बजट प्रावधानों के लिए महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बधाई दी

जनवाणी संवाददाता |

ऋषिकेश: उत्तराखंड के बजट में महिलाओं के लिए कई योजनाओं को ध्यान में रखते हुए किये गए प्रावधानों के लिए महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बधाई दी। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने महिलाओं को सम्मानित भी किया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमन्ते तत्र देवता की भावना को आत्मसात करते हुए महिला और बाल विकास को समर्पित विविध सेक्टरों से सम्बंधित अनेक महत्वाकांक्षी के लिए इस बजट में प्राविधान किया गया है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि नंदा गौरा योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इसके अलावा पात्र वृद्धजन, निराश्रित विधवा, दिव्यांग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के छात्रों के भुगतान के लिए 132.22 करोड़ रुपए, तीन गैस सिलेंडर रिफिल करने हेतु 55.50 करोड़, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के लिए 310 करोड़, किशोरी बालिकाओं के सेनेटरी नेपकिन की व्यवस्था हेतु 10 करोड़, अनुसूचित जनजातियों के पुत्रियों की शादी हेतु सहायता मद 5.5 करोड़, अनुसूचित जाति के प्रार्थियों के पुत्रियों की शादी हेतु 26.40 करोड़ आदि तमाम योजनाएं महिलाओं के लिए बजट में की गई हैं।

इस मौके पर पार्षद सुंदरी कंडवाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ऋषिकेश उषा जोशी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्यामपुर समा पंवार, पुनिता भंडारी, गीता मित्तल, निर्मला उनियाल, कविता शाह, शशि सेमल्टी, शोभा कोठियाल, संगीता, आरती दुबे शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img