Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

सिटी प्रधान डाकघर में नहीं हो पाया आधार अपडेशन का कार्य

  • शनिवार को डाकघर तो खुला, लेकिन सर्वर डाउन

जनवाणी संवाददाता|

मेरठ: सिटी प्रधान डाक घर 48 घंटों बाद शनिवार को खुल गया, लेकिन पूर्व में कोरोना मरीज निकलने के कारण शनिवार को नजारा अलग तरह का दिखाई दिया।

सभी जगह पर सावधानी के साथ ही कार्य किए जा रहे थे। वहीं, जिस तरह से अन्य दिनों में डाकघर में भीड़ देखने को मिलती है। उस तरह से लोगों की भीड़ नहीं थी।

हालांकि आधार कार्ड बनवाने आए आवेदकों को एक बार फिर से निराश होकर लौटना पड़ा। क्योंकि सुबह से ही डाक विभाग में सर्वर डाउन रहा। जिस कारण काफी प्रतीक्षा के बाद भी जब सर्वर नहीं चला तो आधार संबंधिक कार्य नहीं हो पाया।

जिससे आधार कार्ड बनवाने आए सभी आवेदक वापस लौट गए। बता दें कि डाक विभाग में पूर्व में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के पश्चात हड़कंप मच गया था। तब से सावधानी रखते हुए जिन आवेदकों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ रही है, सिर्फ उन्हीं लोगों के आधार संबंधित कार्य किए जा रहे हैं।

डिप्टी पोस्ट मास्टर रतन सिंह के अनुसार सप्ताह में दो दिन आधार कार्ड बनवाने वालों को टोकन बांटे जाएंगे। साथ ही उनकी तत्काल रूप से स्वास्थ्य विभाग की टीम से कोरोना जांच करायी जाएगी।

कोरोना रिपोर्ट आने के बाद क्रम दर क्रम उन सभी आवेदकों के आधार कार्ड बनाए जाएगे। जिससे कि संक्रमण अन्य लोगों में न फैले।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img