Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

कागज का करे कम इस्तेमाल, डिजिटल मोड पर करें कार्य

  • सरकार डिजिटल मोड की ओर दे रही अधिक ध्यान, ई-कंटेंट अपलोड करने पर की गई चर्चा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि में शनिवार को विवि कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में एक आनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संकायध्यक्ष और विभागाध्यक्षों से ई-कंटेंट पर चर्चा की गई। इस दौरान विवि कुलपति ने कहा कि सरकार का डिजिटल मोड की ओर विशेष ध्यान है।

वह लगातार की डिजिटल मोड के लिए आग्रह कर रही है। इसीलिए सभी शिक्षक अपनी संस्थान की मेल आईडी और अपनी निजी मेल आईडी कुलसचिव के यहां दर्ज करा दें।

कम से कम से कागज का प्रयोग करें। सभी अपनी मेल आईडी दिन में कम से कम तीन बार जरुर देंखे और अधिक से अधिक सूचना का आदान-प्रदान मेल आईडी के माध्यम से ही किया जाएगा।

कुलपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के लिए हर शिक्षक तैयार रहे और उसे अच्छी तरह से समझ ले। क्योकि, नई शिक्षा नीति में आप लोगों के करने के लिए बहुत कुछ है।

इस दौरान डिप्टी लाईब्रेरियन डॉ. जमाल अहमद सिददीकी ने कहा कि वर्तमान में करीब सौ ई-कंटेंट शासन द्वारा बनाई गई वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं और सौ से अधिक ई-कंटेंट तैयार है जिसको केवल अपलोड करना है।

विभगाध्यक्षों ने बताया कि ई-कंटेंट तैयार है उनको एक या दो दिनों में संकायाध्यक्षों को भेज दिया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द उसकों अपलोड किया जा सके।

बैठेक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. पवन शर्मा, प्रो. जितेंद्र ढाका, प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. एके चौबे, प्रो. जगबीर भारद्वाज, विवेक त्यागी आदि मौजूद रहे।

यह दिए गए दिशा निर्देश

  • दस दिन में सभी अपना ई-कंटेंट तैयार कर लें।
  • शिक्षक जो भी मैटर ले रहे हैं पहले उसको छात्रों के पास भेजा जाए। ताकि वह उसके लिए तैयार हो जाए।
  • ई-कंटेंट को टाईप करके ही दें हाथ से लिखकर कोई भी ई-कंटेंट तैयार न करें।
  • मैं क्या कर रहा हूं इसका सबको पता होना चाहिए।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img