- देवबंद यूनिट की बैठक में सम्मेलन में पहुंचने का किया आह्वान
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: जमीयत उलमा-ए-हिंद (महमूद मदनी गुट) के 12 फरवरी को दिल्ली में होने वाले 34वें अधिवेशन की सफलता को लेकर कार्यकर्ता दिनरात जुटे है। मंगलवार को मोहल्ला गुज्जरवाड़ा में हुई जमीयत की देवबंद यूनिट की बैठक में अधिवेशन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
बैठक में जमीयत उलमा हिंद के देवबंद यूनिट के उपाध्यक्ष चौधरी सादिक ने कहा कि जमीयत ने आजादी से लेकर आज तक मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने में अपना योगदान दिया है। कहा कि देश की आजादी और उसके निर्माण में जमीयत उलमा हिंद की भूमिका किसी से छीपी नहीं है। उन्होंने बताया कि मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में 12 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में देश की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा के साथ ही अहम फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिवेशन की सफलता को जनसंपर्क तेज करने और ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वाहन किया।
बैठक की अध्यक्षता मौलाना तनवीर कासमी और संचालन सादिक सिद्दीकी ने किया। इस दौरान युसूफ मलिक, सरवर चौधरी, अखलाक अहमद, चौधरी इरफान, चौधरी इस्तखार, शमशाद सिद्दीकी, जुनैद, सागर और फूल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

