जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: ब्लॉक संसाधन केंद्र बिनौली पर सोमवार को जेंडर इक्विटी के अंतर्गत विकास खंड के प्रधान अध्यापकों, प्रभारी अध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में छात्राओं की शिक्षा और सशक्तीकरण पर विस्तार से चर्चा गयी।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
कार्यशाला का शुभारंभ डीसी बालिका ड़ा. संगीता शर्मा ने दीप प्रवजलित कर किया। उन्होंने शिक्षकों को इक्विटी कार्यक्रम में स्टाल, पोस्टर,आर्ट-क्राफ्ट, गैलरी का निर्माण, बालिका शिक्षा के मार्ग में आने वाली बाधाओं एवं उनके निस्तारण, मीना मंच और पावर एंजिल के द्वारा नुक्कड़ नाटक, पपेट शो का आयोजन, प्रशिक्षित बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा के कौशलों का प्रदर्शन, बालिका शिक्षा और सशक्तीकरण पर आधारित मीना मंच पर मीना की फिल्में, पहेली की सहेली, खिलौना, राजकुमारी फिल्मों का प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन कराकर इसके छात्राओं को जागरूक करने का आवाहन किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ड़ा. बिजेंद्र कुमार, संचालन पवन कुमार ने किया। कार्यशाला में कविता सिंह, रेनु पंवार, शालू सिंह, कविता मधुर, आजाद सिंह, अवध शर्मा, जयवीर सिंह, सुनील शर्मा, योगेशपाल, पदम सेन, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।

