- सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूजा की
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: चैत्र नवरात्र महापर्व के चौथे दिन मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना घंटों की टंकार के साथ की।
चैत्र नवरात्र पर्व के चतुर्थ दिन सुबह से ही घरों से मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना से प्राणी सभी वायु विकार जनित दोषों से मुक्त हो जाता है। मनुष्य दैहिक, दैविक और भौतिक त्रिविध तापों से मुक्त होता है। कोरोना काल के चलते के बावजूद मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा सकती है।
श्रद्धालु शासन की गाइलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेसिंग व सेनेटाइजर का प्रयोग कर पूरी सावधानी बरत रहे है। श्रद्धालुओं ने मां भगवती की अराधना कर जीवन में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। वहीं मंदिरों धार्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

