Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

पहलवान विंकल कुमार ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता

  • पहले भी बिजनौर अभिमन्यु का टाइटल जीत चुके है

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जनपद के हैबतपुर निवासी विंकल ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भार वर्ग में खेलते हुए जनपद को कांस्य पदक दिलाया। विंकल कुमार पहले भी बिजनौर में आयोजित बिजनौर अभिमन्यु का टाइटल जीत चुके है।

ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर में 19 मार्च से 21 मार्च तक उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला बिजनौर कुश्ती संघ के सचिव कुलवीर सिंह ने ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के पहलवान विंकल कुमार पुत्र योगेंद्र कुमार ग्राम हैबतपुर ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भार वर्ग में खेलते हुए जिला बिजनौर को कांस्य पदक दिलाया।

इससे पहले विंकल कुमार जिला बिजनौर में आयोजित बिजनौर अभिमन्यु का टाइटल भी जीत चुके हैं। विंकल की इस जीत पर जिला कुश्ती संघ बिजनौर के पदाधिकारियों ने पहलवान को शुभकामनाएं दी और भविष्य में अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। शुभकामनाएं देने वालों में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कुश्ती कोच धर्म देव सिंह भाटी, लोकेंद्र सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img