Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

किसानों के धरने पर पहलवानों ने दिखाए ज़ोर

  • संयुक्त खेल मोर्चा ने किसानों की मांगों को दिया समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जीआईसी मैदान में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने के दौरान पहलवान भी समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर जीआईसी मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की।

संयुक्त मोर्चा के परम राठी ने कहा कि सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। यदि किसान और मजदूर खुश नहीं होगा तो देश भी खुशहाल नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि पहलवान भी किसानों के बच्चे हैं। तो वह भी किसानों की मांगों का समर्थन करने जीआईसी मैदान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के दौरान जोर आजमाइश कर भारतीय किसान यूनियन को अपनी ओर से समर्थन दिया। बताया कि प्रत्येक रविवार को जीआईसी मैदान में धरना स्थल पर ही दंगल हुआ करेगा। अगले दंगल में जनपद से अलग बागपत, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर और गाजियाबाद एवं शामली आदि जनपदों के पहलवान पधारेंगे और आपस में कुश्ती लड़ेंगे। युधिष्ठिर पहलवान ने कहा कि इस सरकार में किसान काफी परेशान हो गया है। किसान मजदूरों के साथ-साथ खेल और खिलाड़ी भी परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह किसान मजदूरों की मांगे मान ले ताकि देश उन्नति की ओर आगे बढ़ सके।

आंदोलनकारी किसानों का धरना जारी

​भारतीय किसान यूनियन का जीआईसी के मैदान में चल रहा धरना रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। वहीं आंदोलनरत किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर चलेगे और केन्द्र व राज्य सरकार से किसानों को उनका हक दिलाकर ही रहेंगे। गत दिवस राकेश टिकैत ने ऐलान कर दिया कि आगामी 10 फरवरी को किसानों की धरना स्थल पर ही महापंचायत होग् मुख्य रूप से चौ. राकेश टिकैत के अलावा भाकियू के प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, प्रदेश सचिव श्यामपाल सिंह चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिलाध्यक्ष शामली कलेन्द्र मलिक, जिलाध्यक्ष सहारनपुर चौ. राजपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मेरठ अनुराग चौधरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार विजय शास्त्री, मंडल अध्यक्ष युवा विकास शर्मा, राहुल अहलावत, देव अहलावत, सतेन्द्र सिंह चौहान, सचिन चौधरी सोवी गुर्जर ककराला सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img