Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के यशवर्धनदेव त्यागी ने किया जिला टॉप, परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: सरधना रोड स्थित सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र यशवर्धनदेव त्यागी ने इंटर में 96.6 अंक प्राप्त कर जिला मेरठ टॉप किया है। जिला टॉप करने पर स्कूल प्रशासन और यशवर्धनदेव त्यागी के परिजनों में खुशी की लहर है। परिजनों और शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर यशवर्धन को बधाई दी।

कंकरखेड़ा के गणपति विहार कालोनी निवासी यशवर्धनदेव त्यागी मूल रूप से सरधना थाना क्षेत्र के भूनी गांव के रहने वाले हैं। यशवर्धन के पिता डॉक्टर नितिन त्यागी गणपति विहार में क्लीनिक चलाते हैं और मां रितु त्यागी ग्रहणी है। यशवर्धनदेव त्यागी का कहना है कि परिवार और शिक्षकों द्वारा अच्छा माहौल दिया गया। जिससे वह जिला टॉप कर पाए।

वह प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ाई करते थे और भविष्य में एमबीबीएस कर चिकित्सा बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने पढ़ाई में काफी मेहनत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडे और अन्य शिक्षकों ने यशवर्धनदेव त्यागी को मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img