Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

खुद को फिट रखने के लिए करें योग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इस दौड़भाग भरी जिंदगी और खानपान ने सभी की लाइफस्टाइल को बदलकर रख दिया है। यही कारण है कि आज कम उम्र के बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है, तो यंगस्टर्स हार्डवर्क न के बराबर कर पा रहे हैं। 60 की उम्र के बाद अधिकतर लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं। इस यदि हम चाहें, तो योगासन कर अपने आपको फिट रख सकते हैं और एक सुखी जीवन जी सकते हैं।

योग को आप अपने घर पर आराम से कर सकते है और खुदको स्वस्थ रख सकते हैं, इसके अलावा गंभीर बीमारियों को भी दूर भगा सकते हैं। अगर हमें एक स्वस्थ व्यक्ति बनना है तो इसके लिए योगाभ्यास जरूरी है। इसके द्वारा हम स्वस्थ मस्तिष्क व शरीर बनाते हैं। स्वस्थ होने पर ही हम हमारे कर्म की उपलब्धियों का सही उपयोग करते हुए अपने जीवन को स्वर्ग के समान बनाने में सफल हो सकते हैं।

योग के प्रभाव

योगासनों के नियमित अभ्यास से मेरूदंड सुदृढ़ बनता है, जिससे शिराओं और धमनियों को आराम मिलता है। शरीर के सभी अंग-प्रत्यंग सुचारु रूप से कार्य करते हैं। प्राणायाम द्वारा प्राणवायु शरीर के अणु-अणु तक पहुंच जाती है, जिससे अनावश्यक एवं हानिप्रद द्रव्य नष्ट होते हैं। विषांश निर्वासित होते हैं, जिससे सुखद नींद अपने समय पर स्वयं आने लगती है। प्राणायाम और ध्यान से मस्तिष्क आम लोगों की अपेक्षा कहीं ज्यादा क्रियाशील और शक्तिशाली बनता है।

योग करते रहना का प्रभाव यह होता है कि शरीर, मन और ‍मस्तिष्क के ऊर्जावान बनने के साथ ही आपकी सोच बदलती है। सोच के बदलने से आपका जीवन भी बदलने लगता है। योग से सकारात्मक सोच का विकास होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img