Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: योगी ने दिखाई हरी झंडी, 48 ट्रक राहत सामग्री रवाना

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर से राहत सामग्री से भरे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

मुख्यमंत्री का यह दौरा विशेष रूप से आपदा प्रभावित इलाकों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। सहारनपुर के कार्यक्रम स्थल से रवाना किए गए ट्रकों में आपदा पीड़ितों के लिए खाद्यान्न, पीने का पानी, कपड़े, तिरपाल, बिस्तर, कंबल और अन्य जरूरी सामान लदा हुआ है। राहत सामग्री की इस खेप को सीधे तीनों राज्यों के प्रभावित जिलों तक पहुंचाया जाएगा।

विधायक और मंत्री राहत सामग्री लेकर हुए रवाना

इस मौके पर तीनों राज्यों के लिए अलग-अलग प्रतिनिधियों ने ट्रकों को रवाना किया। पंजाब के लिए नगर विधायक राजीव गुम्बर, उत्तराखंड के लिए मंत्री बृजेश सिंह और हिमाचल प्रदेश के लिए जसवंत सैनी राहत सामग्री लेकर रवाना हुए।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष तैयारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए सहारनपुर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की थीं। कार्यक्रम स्थल और हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार निगरानी में जुटी रहीं ताकि पूरा कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

“संकट की घड़ी में सब साथ”

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी भी राज्य में आए, तो सबको मिलकर उसका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा हर संभव मदद के लिए तैयार है और इस राहत सामग्री की खेप प्रभावित परिवारों तक समय पर पहुंचाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इस सहयोग से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके पुनर्वास में मदद मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img