Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के विरोध में योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग

  • राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कैराना को सौंपा

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना : हाथरस में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने के विरोध में युवाओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कैराना को सौंपा।

रविवार को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी हाथरस में रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद रालोद नेता जयंत चौधरी पर पुलिस ने उस समय लाठीचार्ज कर दिया था।

जब वह मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। सोमवार को लाठीचार्ज के विरोध में किसान नेता राजन जावला के नेतृत्व में किसान कैराना तहसील मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उसके बाद में तहसीलदार प्रवीण कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

shamli 1

ज्ञापन में हाथरस में रालोद नेता जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। साथ ही, ज्ञापन के माध्यम से हाथरस कांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जजों से कराई जाने की मांग की। रालोद नेता जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज कराने वाले डीएम-एसपी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।

रेप पीड़िता के परिवार को एक करोड रुपये की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाया जाएं।

इस दौरान किसान नेता राजन जावला, नदीम चौधरी, सुकेब अली एडवोकेट, मोहसिन, वसीम चौधरी, सलमान चौधरी, अब्दुल्ला, दानिश, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.