जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: थाना क्षेत्र के एक गांव में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग से एक युवक गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ है। गोली लगने की सूचना से वहॉ भगदड़ मच गई।
एक गांव में रविवार की रात्रि एक युवक की घुड़चढ़ी हो रही थी। घर परिवार व आये रिश्तेदार ओर दूल्हे के दोस्त डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग की तो वहॉ खड़ा एक युवक के हाथ मे गोली के छर्रे लगने से घायल हुआ है। और एक बाल बाल बचा।
गोली लगने की सूचना से वहॉ भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने ऐसी किसी जानकारी होने से इंकार किया है।

