Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

भोपा गंगनहर में कूदे युवक-युवती

  • मौके से पुलिस को मिले दो मोबाइल व एक बाइक
  • गोताखोरों ने की तलाश, छानबीन के बाद नहीं लग सका कोई पता

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: रविवार को भोपा गंगनहर में भी दो युवा जिन्दगी तेज धार के उफान में समां गयी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक बाइक और दो मोबाइल ही मिले। पुलिस ने इन दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को गंगनहर में उतारा, लेकिन घंटों की छानबीन के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू लगातार जारी थी।

रविवार को दोपहर बाद भोपा गंगनहर के पुल पर आवाजाही रोजमर्रा की ही भांति हो रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार युवक वहां पर पहुंचा और पुल के बीच में जाकर बाइक रोककर खड़ी कर दी। इस युवक के साथ बाइक पर एक युवती भी बैठी हुई थी। ये दोनों बाइक से उतरे और अपने अपने मोबाइल फोन निकालकर बाइक की सीट पर रख दिये। अचानक ही युवक और युवती ने पुल से सीधे गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों को गंगनहर में कूदते हुए देखकर लोगों ने शोर मचा दिया।

कुछ ही देर में वहां सैंकड़ों लोग एकत्र हो गये और पुलिस को सूचना दी गयी। भोपा थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक व युवती की गंगनहर में तलाश करानी प्रारम्भ कर दी, लेकिन गंगनहर में पानी की धार काफी तेज होने के कारण इसमें समस्या बनी है।

इसके साथ ही भोपा थानाध्यक्ष ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया और उनको गंगनहर में उतारकर दोनों की तलाश कराने का रेस्क्यू शुरू कर दिया। घंटों की तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं लग सका है। भोपा एसओ सूबे सिंह यादव ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर ही जमे रहे। उन्होंने बताया कि पुलिस को बाइक और दो मोबाइल फोन युवक व युवती के कूदने के स्थान से मिले हैं। इनके आधार पर इन दोनों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, अभी तक उनका कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव ने बताया कि ककरौली थाना क्षेत्र के गांव भुवापुर के युवक व युवती प्रेम प्रसंग के चलते नहर में कूद गये है जानकारी की जा रही है किस कारण दोनों ने नहर में छलांग लगाई है फिलहाल गोताखोरों की मदद से दोनों की नहर में तलाश कराई जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img