Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

प्रेम प्रसंग में युवक के पिता को फावड़े से काटा, मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जनवाणी ब्यूरो |

नगीना: पुत्र का गांव की तीन बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग के चलते महिला के ससुरालियों ने युवक के पिता को फावड़े के काटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी नगीना कृष मुरारी दोहरे ने बताया कि वीर सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी किरतपुर उर्फ बेगमपुर धीमरहेड़ी का 21 वर्षीय पुत्र अरुण का उसी गांव के रघुवीर के परिवार की तीन बच्चों की मां के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह अगस्त से दोनों गांव से फरार चल रहे थे।

बुधवार को महिला व युवक अरुण को थाने बुलाकर काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला उक्त युवक के साथ रहने की जिद्द करती रही। और अरुण के साथ गांव चली गई।

इसी विवाद के चलते शुक्रवार की शाम को अरुण के पिता वीर सिंह पुत्र इन्द्र सिंह को महिला के ससुराल वाले रघुवीर, पप्पू, रामपाल आदि ने मिलकर फावड़ा मारकर हत्या कर दी है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगीना प्रभात कुमार, थाना प्रभारी नगीना कृष्ण मुरारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img