Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

अग्निवीर भर्ती के नाम पर युवक से ठगी

  • 1.18 लाख लेकर फरार हो गए तीन आरोपी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: गत वर्ष हुई अग्निवीर भर्ती के नाम पर एक युवक से ठगी कर ली गई। युवक से उसकी हाईस्कूल की ओरिजिनल मार्कशीट भी ले ली गई। आरोपी रुपया और कागजात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर में अक्टूबर माह के दौरान 3 कमिश्नरी के करीब 13 जनपदों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का आयोजन किया गया था। नगर के नुमाइश ग्राउंड और चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में भर्ती शुरू हुई थी। भर्ती के दौरान आर्मी इंटेलिजेंस ने कई दलालों को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी किए जाने का खुलासा किया था।

उसी दौरान शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव की कीनोनी निवासी आकाश चौधरी के साथ भी अग्निवीर भर्ती कराने के नाम पर तीन लोगों ने धोखाधड़ी की। आकाश चौधरी ने थाना शाहपुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसमें 6 अक्टूबर 2022 को अपना फिजिकल पास कर लिया था।

इसी दौरान उसकी मुलाकात मनीष पाल पुत्र जयपाल निवासी बेहड़ा सादात थाना ककरौली और नितिन निवासी डूंगर जनपद मेरठ व नरेश निवासी गढ़ जनपद हापुड़ से हुई। आकाश चौधरी ने बताया कि उन लोगों ने उसे भर्ती कराने का झांसा देकर रुपये ले लिए।

उसने अपनी मेडिकल परीक्षा भी पास कर ली थी। उसके बाद तीनों आरोपियों ने उससे उसकी हाईस्कूल की ओरिजिनल मार्कशीट भी ले ली और अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से उससे 1.18 लाख रुपये लिए गए। लेकिन वह भर्ती नहीं हो सका।

आरोप है कि जब अपने रुपए लेने के लिए वह आरोपियों के घर पहुंचा तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। आकाश चौधरी ने बताया कि पुलिस ने 3 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img