Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

रोजगार मेले में युवाओं ने किया प्रदर्शन

  • अधिकारियों पर सही जानकारी उपलब्ध न कराने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: भाजपा सरकार द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय के अंतर्गत सभी जिलों के ब्लॉक में मिशन रोजगार अभियान के तहत रोजगार हेतु जानकारी दी गयी। वही ब्लॉक में दर्जनों बेरोजगार नवयुवक पहुंचे और उन्हें विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई सही जानकारी न दिए जाने पर उन्होंने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।

राज्य की भाजपा सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में नवयुवकों को नौकरी देने का वादा किया गया है। जिसके तहत जिला बिजनौर के जिला सेवा योजन कार्यालय मिशन में रोजगार के तहत आंकू विकास खंड में कैरियर काउंसलिंग, बेरोजगारों का पंजीकरण, रोजगार मेले हेतु आवेदन, रोजगार मेले में प्रतिभाग आदि की जानकारी देने के लिए सेवा योजन कार्यालय बिजनौर के सीआई सोमचंद मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही रोजगार की योजनाओं को बताने के लिए आए हैं। वही दर्जनों की तादाद में वहां आए बेरोजगार नवयुवक हरिश्चंद्र, राशिद अली, अजय कुमार, धर्म सिंह, रविंदर, जितेंद्र कुमार, कपिल कुमार, रिंकू, अंकित, निकुल, प्रेम शुक्ला, अनुपम शुक्ला, सुमित, रोहित आदि ने बताया कि हम बिजनौर कार्यालय भी गए थे। जहां पर हमें 24 मार्च को विकासखंड आंकू में एक कंपनी के अधिकारी आने की बात बताई गई थी। मगर ब्लॉक स्तर पर कोई भी कार्य नहीं किया गया है।

हम बेरोजगार युवक यहां आकू विकासखंड में आए तो हमें अधिकारियों द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया है। वहीं जिला सेवायोजन कार्यालय बिजनौर के अधिकारी ने बताया कि हम किसी भी कंपनी को अचानक नहीं बुला सकते। उसके लिए पहले से बात कर समय दिया जाता है। हमारे द्वारा 24 मार्च का समय नहीं दिया गया था। वहीं बाद में आकू ब्लाक बीडीओ ने सभी युवकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही रोजगार योजनाओ के बारे में जानकारी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img