जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: नगीना कोतवाली मार्ग पर रोशनपुर के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारी दी।इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव कोटकादर निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद आरिफ बाइक से कोतवाली देहात से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही रोशनपुर प्रताप के पास पहुंचा तो रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें मोहम्मद कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने मोहम्मद कैफ को मृतक घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरी खबर के लिए दैनिक जनवाणी पढ़े।

