नहटौर: क्रोनिक किडनी नामक बीमारी से जूझ रहे युवक का रजत का निधन हो गया। उसके प्राणों की रक्षा व गुर्दा प्रत्यारोपण के लिये जनपद भर के लोगों ने ग्रुप बनाकर आर्थिक सहयोग कर रहे थे। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं मृतक रजत के लिए ग्रुप बनाकर आर्थिक सहयोग की अपील कर रहे लोग भी बहुत आहत हुए हैं।