Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

दौराला: कपसाड़ गांव निवासी एक युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने मदारीपुर गांव के पास गोली मार दी। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी दौराला ने आनन-फानन में मोदीपुरम के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। लेकिन, चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक की हत्या का कारण रुपयो का लेनदेन बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी दौराला ने अपनी मौजूदगी में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव निवासी कुलदीप पुत्र प्रमोद अपने साथी सुधांशु के साथ मदारीपुर गांव के जंगल में एक ट्यूबवेल पर खड़ा था।

इसी बीच भोपा मोरना का अजीत अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा।बताया गया कि अजीत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कुलदीप के गोली मार दी जिससे कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घायल युवक के दूसरे साथी ने फोन से इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दौराला करतार सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी ने घायल को आनन-फानन में मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। हत्या की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी दौराला संजीव दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी ने अपनी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना प्रभारी दौराला का कहना है प्रथम दृष्टया मामला रुपयों के लेन-देन का लग रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img