Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

घर के आंगन में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग में करीब रात के 2 बजे घर के आंगन में सो रहे मनजीत की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के उपरांत मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

मामला थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग का है। जहां 25 वर्ष मनजीत पुत्र सुरेश कश्यप घर के आंगन में सो रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि रात्रि लगभग 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह बाहर आए तो आंगन से चार-पांच लोगों को भागते देखा। मनजीत खून से लथपथ खाट पर पड़ा था।

जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेज दिया। सोमवार देर रात हत्या के बाद जांच के लिए मंगलवार सुबह विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img