Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

वाईएस शर्मिला आज से शुरू करेंगी 4000 किमी की पदयात्रा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने तेलंगाना के सीमए के चंद्रशेखर राव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वह अपने पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी की राह पर चलते हुए बुधवार से रिकॉर्ड 4000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करने जा रही हैं।

90 विधानसभाओं की इस यात्रा को वह 400 दिन में पूरा करेंगी। इस दौरान वाईएस शर्मिला लोगों से मुलाकात करेंगी और जमीनी समस्याओं को समझेंगी।

इस यात्रा को शुरू करने से पहले उन्होंने संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया था कि उनके कार्यकाल के दौरान करीब सात हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। इस आरोप के दौरान ही उन्होंने पदयात्रा की भी घोषणा की थी।

समस्याओं का समाधान खोजेगी पार्टी

हाल ही में चर्चा में आई वाईएस शर्मिला की पार्टी वाईएसआर तेलंगाना की ओर से बयान भी जारी किया गया है। इसके तहत पदयात्रा का उद्देश्य सिर्फ समस्याओं को सुनना और समझना नहीं है। बल्कि लोगों के बीच रहकर समस्याओं का समाधान भी खोजना है।

केसीआर के शासन में दलितों पर बढ़े हमले 

वाईएस शर्मिला ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के शासनकाल में दलितों पर 800 प्रतिशत तक हमले बढ़ गए और शराब बिक्री में 300 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। इस कारण महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि पदयात्रा लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान खोजने के लिए आदर्श तरीका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img