जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: आज सोमवार को यूपी उपचुनाव से पहले एसपी के “जुड़ेंगे तो जीतेंगे” नारे पर डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान केपी मौर्य कहते हैं, “यूपी में 2012 से 2017 तक एसपी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव का कार्यकाल कुकर्मों से भरा है।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख पर कसा तंज
आगे केपी मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि, जब अखिलेश यादव सत्ता में थे, उन्होंने लोगों को बांटा, जमीनों और घरों पर कब्ज़ा किया और माफियाओं और दंगाइयों को बचाया।
#WATCH | Lucknow: On SP’s “judenge toh jeetenge” slogan ahead of UP by-elections, Deputy CM KP Maurya says, “The tenure of SP and its chief Akhilesh Yadav in UP from 2012 to 2017 is filed with misdeeds. When they were in power, they divided people, encroached land & houses and… pic.twitter.com/yW2va6iGFi
— ANI (@ANI) November 4, 2024
साथ ही लोगों को झूठ के आधार गुमराह करके लोकसभा चुनाव में कुछ सीटें लीं। लेकिन सभी जानते हैं कि सपा का इतिहास अराजकता का है। हम उपचुनाव में सभी 9 सीटें जीतेंगे, हमें विश्वास है।

