Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

Noida Airport: नोएडा में कल से शुरू होगी नई उड़ान, आज सीएम योगी और कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आएंगे। पीएम दोपहर 12 बजे के करीब जेवर पहुंचेंगे। उद्घाटन के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएंगे। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक तौर पर स्पष्टता नहीं है। प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। सीएम के रात्रि में ठहरने की व्यवस्था जीबीयू में की गई है।

28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर आएंगे। कार्यकर्ता भीड़ को सुबह-सुबह जुटाने में लग गए हैं। हालांकि देर रात में ही लोगों का वहां पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। जिससे पीएम के पहुंचने से पहले जनसभा स्थल खचाखच भर जाए। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद सीएम के आने की संभावना है। इस संबंध में अभी कार्यक्रम नहीं आया है। बताया जा रहा है कि सीएम पहले तैयारियों का जायजा लेंगे और अफसरों व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

20 दिन पहले से शुरू हो जाएगी टिकट बुकिंग

पहली उड़ान कब होगी और किस शहर के लिए होगी, इसका निर्धारण उद्घाटन समारोह के बाद किया जाएगा। तिथि निर्धारित होते ही 15 से 20 दिन पहले टिकटों की बुकिंग और बिक्री शुरू कर दी जाएगी। अप्रैल के मध्य में कॉमर्शियल फ्लाइटों की बुकिंग शुरू जाएगी।

विदेशी उड़ान के लिए चल रही बातचीत

एनआईए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी विमानन कंपनियों से लगातार संपर्क कर रही है। एअर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस की कॉमर्शियल फ्लाइट समेत अन्य देशों की फ्लाइट्स से यात्री विदेश यात्रा कर सकेंगे।

पहले चरण में 12 शहरों के लिए शुरू होगी उड़ान

एयरपोर्ट से अप्रैल में ही उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। पहले चरण में देश के 12 शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर यहां से 47 शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एअर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस से करार किया गया है। यह कंपनियां मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, कोलकाता, कानपुर, लखनऊ समेत 12 शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेंगी।

इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया से हुई बात डोमेस्टिक कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू करने के लिए एनआईए से अकासा, इंडिगो और एयर इंडिया कंपनियों ने संपर्क किया था। इंडिगो 45 शहरों में अपनी फ्लाइट शुरू करेगी। इसके अलावा एयर इंडिया की सात शहरों में उड़ानें शुरू होंगी।

7000 पुलिसकर्मी तैनात हुए एयरपोर्ट के 5 किमी के दायरे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले में करीब 7000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास पांच किमी के दायरे को पूरी तरह निगरानी में ले लिया है। एसपीजी समेत अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां जनसभा स्थल की निगरानी कर रही हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी आएंगी। उनके आगमन को देखते हुए सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

300 सीसीटीवी कैमरों पर कंट्रोल रूम से नजर

जनसभा पर पुलिस सीसीटीवी कैमरों से नजर रखेगी। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की ओर से 300 हाई रिज्योलूशन कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की निगरानी के लिए एयरपोर्ट परिसर में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पर डीसीपी या एडीसीपी रैंक के अधिकारी की निगरानी रहेगी। नोएडा एक्सप्रेस पर वीवीआईपी मूवमेंट की निगरानी आईएसटीएमएस से की जाएगी।

इमारतों पर तैनात रहेंगे हथियार बंद सुरक्षा कर्मी

एयरपोर्ट के आसपास बने मकानों और ऊंची इमारतों पर भी हथियार बंद सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से कई स्थानों पर स्नाइपर तैनात किए गए हैं। जो हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे।

गैर जनपदों से आए 10 आईपीएस अधिकारी

पीएम, सीएम और राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए गौतमबुद्धनगर की रिजर्व फोर्स के साथ ही गैर जनपदों से भी फोर्स बुलाई गई है। इसमें 10 आईपीएस अधिकारी गैर जनपदों से आए हैं। इसके अलावा 10 कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ भी तैनात की गई है।

बॉर्डर पर निगरानी, हर आधा किलोमीटर पर पुलिस

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सीमा क्षेत्रों पर भी फोर्स तैनात की गई है। हरियाणा बॉर्डर पर विशेष निगरानी की जा रही है। वहीं गौतमबुद्धनगर की सीमा से सटे हुए जिले अलीगढ़, बुलंदशहर और अन्य जिलों की सीमा पर भी निगरानी हो रही है। हर आधा किलोमीटर पर पुलिस पिकेट और गाड़ियां तैनात की गई हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img