नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास ने UPI 123 पे के लिए प्रति लेनेदेन की सीमा 5000 रूपये से बढ़ाकर 10,000 रूपये और यूपीआई लाइट वॉलेट की सीमा को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने की घोषणा की।
दरअसल, यह फैसला एमपीसी की बैठक के बाद हुआ है। इस दौरान गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस सीमा को बढ़ाने का प्रमुख उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान की उपयोगिता को बढ़ाना और छोटे लेनदेन के लिए यूपीआई लाइट वॉलेट का उपयोग करने वालों के लिए सुविधाओं का विस्तार है।
वहीं, बाजार के जानकारों का कहना है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक ने यह घोषणा की है। भुगतान की सीमा बढ़ाने से कई अन्य तरह के बड़े भुगतानों को भी यूपीआई पर लाया जा सकेगा, कम भुगतान सीमा होने की वजह से नहीं किया जा सकता था।
उपयोगकर्ताओं के लिए एक त्वरित भुगतान प्रणाली
UPI 123 पे फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक त्वरित भुगतान प्रणाली है जो सुरक्षित तरीके से एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस का उपयोग कर सकते हैं। यूपीआई 123पे के माध्यम से, फीचर फोन उपयोगकर्ता आईवीआर (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स) नंबर पर कॉल करके, फीचर फोन में ऐप कार्यक्षमता, मिस्ड कॉल-आधारित दृष्टिकोण और निकटता ध्वनि-आधारित प्रणाली के माध्यम से लेनदेन कर सकते हैं। यह सुविधा अब 12 भाषाओं में उपलब्ध है।

