Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

Delhi News: रील के चक्कर में रफ्तार का कहर, नाबालिग की स्कॉर्पियो से युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका साउथ थाना क्षेत्र में 3 फरवरी को हुए भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेश्रा की मौत हो गई, जबकि एक टैक्सी चालक घायल हो गया। यह दुर्घटना लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुई, जहां दो कारों और एक बाइक की टक्कर हुई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह 11:57 बजे हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साहिल की बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा भिड़ी। हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो चला रहा युवक 17 वर्षीय नाबालिग है और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। आरोपी को हिरासत में लिया गया, हालांकि बाद में उसे बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी गई।

मां ने लगाए गंभीर आरोप

साहिल की मां इन्ना माकन ने आरोप लगाया कि जिस स्कॉर्पियो से हादसा हुआ, उस पर पहले से 13 ओवरस्पीडिंग चालान दर्ज थे। उनका कहना है कि दुर्घटना के समय आरोपी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और उसकी बहन साथ बैठकर वीडियो बना रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन उल्टी लेन में चलाया जा रहा था और बस के सामने स्टंट करने की कोशिश में बाइक को टक्कर मार दी गई।

इन्ना माकन ने इसे सिर्फ हादसा नहीं बल्कि आपराधिक लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस गाड़ी चलाना और पहले से कई चालान होने के बावजूद वाहन रोकने की जिम्मेदारी न निभाना गंभीर अपराध है।

सोशल मीडिया पर न्याय की मांग

पीड़ित की मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपने बेटे को 23 वर्षों तक एक सिंगल मदर के रूप में पाला था और उसकी मौत लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना हरकत का नतीजा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...

Weather Update: एनसीआर में लू का असर जारी, अगले तीन दिन येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...
spot_imgspot_img