Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

413 केंद्रों पर 1.30 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, पुलिस का रहा सख्त पहरा

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश में कांस्टेबल (सिपाही) भर्ती की परीक्षा आज पुलिस के कड़े पहरे में 413 केंद्रों पर हुई। इस दौरान हर जिले में डीएम-एसएसपी के स्तर से पूरी सरकारी मशीनरी लगाई गई थी। परीक्षा के लिए एक लाख 30 हजार 445 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे।

सर्दियों के मौसम की वजह से आयोग ने परीक्षा का समय 11 बजे से एक बजे तय किया था। लेकिन उम्मीदवार 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 लागू रही।

कांस्टेबल भर्ती के चलते पुलिस ने विशेष एक्शन प्लान बनाया था। सूत्रों के मुताबिक, विशेषकर मैदानी जिलों में होटल, रिजॉर्ट और कोचिंग संस्थानों पर निगाह रखी गई। यहां आने-जाने वालों की पूरी डिटेल जुटाई गई थी।परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को बार-बार बाथरूम नहीं जाने दिया गया क्योंकि आशंका थी कि बाथरूम में जाकर अभ्यर्थी कोई गड़बड़ी कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img