जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने वाले टी20 फाइनल मैच को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह कदम बढ़े हुए हवाई टिकटों और उनकी सीमित उपलब्धता को देखते हुए लिया गया है, जिससे मैच देखने जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली से रवाना होने वाली यह विशेष ट्रेन (संख्या 04062) आज रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर के रास्ते गुजरते हुए कल दोपहर 2:30 बजे साबरमती स्टेशन पर पहुंचेगी। कुल यात्रा समय लगभग 14 घंटे 45 मिनट का होगा।
ट्रेन में कुल 19 कोच हैं, जिनमें थर्ड एसी और सेकंड एसी की सुविधा उपलब्ध है। यह विशेष सेवा उन हजारों क्रिकेट प्रेमियों के लिए है जो फाइनल मैच देखने अहमदाबाद जा रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस कदम की घोषणा की है।

