Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

आग से 10 बीघा गेंहू व गन्ने की फसल जलकर राख

  • सूचना देने पर भी नही पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में कई बीघा गेहूं व गन्ने की फसल को जलाकर राख कर डाला। भीषण आग के कारणों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
ग्रीष्म ऋतु के शुरू होते ही गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुके हैं परंतु अज्ञात कारणों से लग रही आग ने क्षेत्र में कई जगह पर फसलों को जलाकर राख कर डाला है।

शनिवार को बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग में सैकड़ों कुंटल गन्ना व करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी है। आग के विकराल तांडव के आगे ग्रामीणों की एक ना चली। सूचना मिलने के उपरांत भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकी।

बताया जा रहा है कि घनश्याम सिंह, रोशन सिंह, नंदू सिंह, चुपके सिंह, अमर सिंह, मुंशी राम आदि किसानों के गन्ने एवं गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गेहूं एवं गन्ने की फसलों में आग लगने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयत्न करने लगे।

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा फसलों को जोतकर आग के बढ़ते हुए विकराल रूप से बचाया गया। सूचना मिलने के बाद ही फायर ब्रिगेड के मौके पर ना पहुंचने के कारण किसानों में अग्निशमन दल के प्रति रोष व्याप्त है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग की टीम को भी दे दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img