जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: स्थानीय सीनियर सिटिजन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा के०एल०डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज रुड़की के 10 निर्धन मेधावी छात्रों को 1100 रूपये प्रति छात्र की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य डॉ०डी०बी० गोयल, मुन्शी राम अरोरा, बलीराम चौहान, के०एल० गुप्ता, ज्ञान शर्मा, के0पी0 सिह ने छात्रवृत्ति प्रदान करते हुए छात्रों के भविष्य की मंगल कामना की तथा अपने माता पिता व गुरुजनों का सम्मान करने की प्ररेणा दी।
संस्था के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सैनी ने सीनियर सिटिजन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक एस0के0 राय, राजेश कुमार वर्मा, के०पी० चन्देल, सुनील धीमान, दीप्ति चौहान आदि उपस्थित रहे।
विदित हो कि इस वर्ष सीनियर सिटिजन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 108 छात्र/छात्राओं को 1100 की छात्रवृत्ति रुड़की की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में प्रदान की गयी जिसमें मूलराज कन्या इण्टर कॉलेज में 12, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में 10, श्री गाँधी महिला शिल्प विद्यालय (खड्डी स्कूल) में 17, मैथोडिस्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज में 13, योगी मंगलनाथ इण्टर कॉलेज में 06, कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज गणेशपुर में 10, बी०एस०एम० इण्टर कॉलेज में 10 तथा राजकीय इण्टर कॉलेज में 10 छात्रवृत्ति प्रदान की गई । ट्रस्ट द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में 165 निर्धन छात्र-छात्राओं को ऊनी जर्सी का भी वितरण किया गया।

