Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: 11 वर्षीय आलिमा की ई-रिक्शा से गिरकर मौत,अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उछलकर हुई मौत

जनवाणी संवाददाता ।

नानौता/सहारनपुर: रिश्तेदारी में जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से ई-रिक्शा में सवार 11 वर्षीय लडकी की मौत हो गई। जबकि परिवार के सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतक पक्ष की ओर से तहरीर थाने पर नहीं दी गई थी। उधर वाहन चालक फरार बताया जाता है।शनिवार की सुबह कस्बा देवबंद के मोहल्ला लहसवाडा निवासी आसू अपने बच्चों को ई-रिक्शा में लेकर गंगोह रिश्तेदारी में जा रहा था।

बताया जाता है सुबह करीब 11 बजे जैसे ही ई-रिक्शा नानौता क्षेत्र के गांव कल्लरपुर के निकट पहुंची तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मासूम आलिमा उछलकर सड़क पर गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें पहुंची। जबकि अन्य परिवार के लोगों को हल्की चोटें पहुंची। राहगीरों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने लडकी आलिमा को अधिक बहने के चलते मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर शव पीएम हेतु भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतक पक्ष द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img