Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

एमईएस बिजलीघर में 12 घंटे बत्ती गुल

  • बारिश के बीच विद्युत कटौती से जूझते रहे उपभोक्ता

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बिजली विभाग की लापरवाही या अनदेखी, 12 घंटे बिजली को तरसते रहे उपभोक्ता, लेकिन संबंधित बिजली घर पर तैनात स्टाफ गहरी नींद में सोता रहा। न उपभोक्ताओं का फोन रिसीव किया जा रहा न ही बिजली आपूर्ति की जा रही। ऐसे में ऊर्जा विभाग के उन दावों की धज्जियां उड़ती नजर आई। जिनमें हर घर बिजली, हर पल बिजली के नारे का दावा किया जाता है।

शनिवार को रुड़की रोड स्थित एमईएस बिजली घर से जुड़े उपभोक्ताओं को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक भी संबंधित बिजली घर के उपभोक्ताओं को बिजली संकट से निजात नहीं मिल सकी थी। एमईएस बिजली घर क्षेत्र में आने वाले लालकुर्ती, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, जामुन मोहल्ला, बकरी मोहल्ला, मेदा मोहल्ला, माल रोड इलाके में रहने वाली जनता को शनिवार को बिजली की आपूर्ति को लेकर खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है लगातार हो रही बरसात में बिजली विभाग की सारी व्यवस्था की पोल खुल गयी है। पूरे दिन एमईएस बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। 12 से 14 घंटे बीतने के बाद भी इन इलाकों में रहने वाली 90 हजार की आबादी बिजली के लिए तरसती रही।

उपभोक्ताओं का कहना है आपूर्ति को लेकर बिजली घर के डॉट नंबर पर फोन किया गया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। फोन पर बार बार व्यस्त होने की टोन बजती रही। ऐसे में बिजली विभाग की लापरवाही और उदासीनता उपभोक्ताओं के सब्र का इम्तिहान लेती दिखाई दे रही है। यदि बिजली विभाग का यही रवैया रहा तो आने वाले समय में विभाग को जनता के आक्रोश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

बारिश से दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित

लगातार हो रही बरसात का असर जिला अस्पताल के आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शनिवार सुबह पीएल शर्मा हॉस्पिटल के 33/11 केवी उपकेन्द्र की 33केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इस वजह से काफी देर तक जिला अस्पताल बिजली घर से जाने वाली लाइन बाधित रही। लाइन में फाल्ट आने के कारण खैर नगर व जली कोठी एरिया की बिजली आपूर्ति भी रुक गई।

यह हालात कई घंटों तक बने रहे जिसके बाद मौके पर पहुंचे अवर अभियंता मुकेश यादव ने बरसात में ही टीम के साथ केबल बदलवाया, तब जाकर बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान जिला अस्पताल में बिजली की आपूर्ति को चालू रखा गया। यहां दूसरी लाइन से जोड़कर बिजली दी गई। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी नहीं हुई। हालांकि जली कोठी व खैर नगर इलाकों में करीब दो घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img