Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

रूस में गैस स्टेशन पर विस्फोट, 12 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रूस में गैस स्टेशन पर विस्फोट होने की सूचना मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोगों के घायल बताए जा रहे है। यह घटना रूस के दागेस्तानी शहर की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आग हाइवे के किनारे स्थित एक ऑटो रिपेयर की दुकान में लगी थी और एक धमाके के साथ देखते ही देखते यह आग पास के ही गैस स्टेशन तक पहुंच गई। जिससे गैस स्टेशन भीषण आग की लपटों में घिर गया। इस आग के चलते एक मंजिला मकान भी जलकर खाक हो गया है।

दागेस्तानी के गवर्नर सर्गेई मेलीकोव ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की है। घायलों में 13 बच्चे शामिल हैं। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में साढ़े तीन घंटे का समय लग गया। आग ने 600 स्कवायर मीटर के इलाके को अपनी चपेट में लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img