- 15 से 17 आयु वर्ग में 5417 और 18 वर्ष से अधिक के 11462 का टीकाकरण
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: बुधवार को वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों ने उत्साह दिखाया। स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचकर बड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना से बचाव को टीकाकरण कराया।
डोज लेने वालों का आंकड़ा बुधवार को मंगलवार की संख्या के इर्द-गिर्द ही रहा। सभी आयु वर्ग के 18321 ने टीका लगावाया। बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या 1442 रही।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि बुधवार को टीकाकरण कराने में 15 से 17 आयु वर्ग के 5417 किशोरों शमिल रहे। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक लेने वालों की संख्या 5554 रही। जबकि दूसरी डोज वाले 5908 लोग रहे। 18 से अधिक उम्र के कुल 11462 ने टीका लगवाया है।
टीकाकरण कराने में बुधवार को 18 साल से अधिक आयु वर्ग युवाओं से आगे निकल गया।
प्रिकॉशनरी डोज 1442 को लगी
डीआईओ ने बताया कि बुधवार को 60 वर्ष से अधिक के 294 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
हेल्थ वर्कर्स में बूस्टर डोज वालों की संख्या 536 और फ्रंटलाइन वर्कर्स में 612 रही। बुधवार को कुल 1442 लोगों को प्रिकॉशनरी डोज लगाई गई है।

