Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

संपूर्ण समाधान दिवस में 155 में 16 शिकायतों का निस्तारण

  • जिलाधिकारी ने दिए समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शनिवार को शामली तहसील में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय पर करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 60 शिकायती पत्र निस्तारण के लिए रखे गए। इन शिकायती पत्रों में से मात्र 7 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया जा सका जबकि शेष शिकायतों का समय से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img